लाइव न्यूज़ :

कोविड की वजह से फंसे प्रवासी भारतीयों की निवास स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी करेगा वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी वित्त मंत्रालय कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत में फंसे प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) तथा विदेशी नागरिकों की ‘निवास’ स्थिति पर सर्कुलर के जरिये स्पष्टीकरण जारी करेगा।

मंत्रालय ने पिछले साल मई में कहा था कि 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए प्रवासी भारतीयों तथा विदेशी नागरिकों के लॉकडाउन की वजह से भारत में रुकने की अवधि को कराधान के उद्देश्य से उनकी निवास स्थिति तय करने के लिए नहीं गिना जाएगा।

वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव (कर नीति और कानून) कमलेश वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार को पीएचडीसीसीआई के कार्यक्रम में कहा, ‘‘जहां तक निवास स्थिति पर सर्कुलर की बात है, हम पिछले वित्त वर्ष (2019-20) के लिए पहले ही सर्कुलर जारी कर चुके हैं। अगले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सर्कुलर भविष्य में जारी किया जाएगा।’’

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार 2021-22 के बजट में इन लोगों की निवास स्थिति के बारे में स्पष्टीकरण देगी।

पिछले साल 25 मार्च को कोरोना वायरस की वजह से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बाद में द्विपक्षीय एयर बबल करार के तहत विभिन्न देशों के सीमित उड़ानों की अनुमति दी गई थी। इसकी वजह एनआरआई और विदेशी नागरिकों को अधिक समय के लिए भारत में रुकना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?