लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक उपक्रमों की जमीनों के मौद्रिकरण के लिए विशेष कंपनी बनाएगा वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर वित्त मंत्रालय जल्द ही निजीकरण के लिए तैयार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) की जमीन और गैर-प्रमुख संपत्तियों के हस्तांतरण और बाद में मौद्रिकरण के लिए एक कंपनी बनाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी लेगा।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांता पांडेय ने कहा कि इन परिसंपत्तियों को संभालने के लिए कंपनी के रूप में एक विशेष इकाई (एसपीवी) की स्थापना की जाएगी, जिनका बाद में मौद्रिकरण किया जाएगा।

पांडेय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम एक ऐसी कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं, जो कई सालों तक रहेगी, जो अतिरिक्त भूमि और गैर-प्रमुख संपत्तियों के मौद्रिकरण में माहिर होगी। हम जल्द ही इसकी उम्मीद कर रहे हैं। हमें मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि कुछ सीपीएसई का रणनीतिक विनिवेश होना है, और ‘‘हमें लगता है कि जमीन का कुछ हिस्सा कंपनी के पास जाने लायक नहीं है और उन संपत्तियों का मौद्रिकरण किया जा सकता है।’’

मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) को संपत्ति मौद्रिकरण का काम सौंपा जाएगा।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बीईएमएल, पवन हंस, नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड की रणनीतिक बिक्री को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?