लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को जीएसटी भरपाई के लिए 6,000 करोड़ रुपये की साप्ताहिक किस्त जारी की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसने राज्यों को जीएसटी की भरपाई के लिए 13वीं किस्त के रूप में 6,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसके साथ इस मद में कुल 78,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक अनुमानित जीएसटी क्षतिपूर्ति का 70 प्रतिशत हिस्सा जारी किया जा चुका है।

जीएसटी लागू किए जाने के चलते राजस्व में 1.10 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए केंद्र ने अक्टूबर 2020 में एक विशेष उधारी व्यवस्था की शुरुआत की थी।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए राज्यों को 6,000 करोड़ रुपये की 13वीं साप्ताहिक किस्त जारी की है। इसमें से 23 राज्यों को 5,516.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित राज्यों (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी) को 483.40 करोड़ रुपये जारी किए गए।

इस सप्ताह यह राशि 5.30 प्रतिशत ब्याज दर पर उधार ली गई।

बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने अब तक विशेष उधारी माध्यम से औसतन 4.74 प्रतिशत की ब्याज दर पर 78,000 करोड़ रुपये उधार लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी