लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों में लिपिक कैडर की परीक्षा टाली

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा को फिलहाल टाल दिया है।

मंत्रालय ने मंगलवार को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक कैडर की परीक्षा को उस समय तक रोकने का निर्देश दिया जब तक कि क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा लेने के बारे में अंतिम विचार नहीं तय हो जाता।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि लिपिक कैडर की परीक्षा स्थानीय/क्षेत्रीय भाषाओं में कराने की मांग पर एक समिति का गठन किया गया है। समिति इस पूरे मामले पर गौर करेगी।

बयान में कहा गया है कि समिति अपनी सिफारिशें 15 दिन के अंदर देगी। तब तक आईबीपीएस द्वारा मौजूदा परीक्षा आयोजित नहीं होगी। समिति की सिफारिशें आने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस ने हाल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक ग्रेड में भर्ती का विज्ञापन निकाला है। इसके तहत परीक्षा सिर्फ दो ..अंग्रेजी और हिंदी में होगी।

परीक्षा का आयोजन क्षेत्रीय भाषाओं में भी करने की मांग उठती रही है। विशेषरूप से दक्षिण के राज्यों से ऐसी मांग की जाती है। भारत के संविधान में 22 भाषाओं को मान्यता है।

वित्त मंत्री ने जुलाई, 2019 में संसद को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी और हिंदी के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा।

स्थानीय युवाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 2019 में आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल वन की परीक्षा कोंकणी और कन्नड़ सहित 13 भारतीय भाषाओं में भी करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें