लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की कर समिति में नियुक्त 25 कर विशेषज्ञों में वित्त मंत्रालय की अधिकारी शामिल

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:35 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव रश्मी रंजन दास को संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है और उनका कार्यकाल 2021 से 2025 तक होगा।

दुनिया भर के 25 दिग्गज कर विशेषज्ञों वाली यह समिति औपचारिक रूप से कर मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेषज्ञों की समिति है, जो वैश्विक व्यापार और निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में मजबूत और अधिक दूरदर्शी कर नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए देशों का मार्गदर्शन करती है।

यह समिति देशों को दोहरे या एकाधिक कराधान से रोकने, उनके कर आधार को व्यापक बनाने, कर प्रशासन को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय कर चोरी को रोकने में सहायता करती है।

दास वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में संयुक्त सचिव हैं। इस समिति में नाइजीरिया, चिली, दक्षिण कोरिया, मलावी, मैक्सिको, आयरलैंड, इंडोनेशिया, म्यांमार, अंगोला, रूस, कनाडा, नॉर्वे, जर्मनी, इटली, स्वीडन और चीन जैसे देशों के सदस्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा