लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने केरल को अतिरिक्त 2,373 करोड़ रुपये उधार लेने की इजाजत दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्र ने बुधवार को कहा कि उसने केरल को ‘कारोबारी सुगमता’ सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने पर अतिरिक्त 2,373 करोड़ रुपये उधार लेने की इजाजत दी है।

केरल के अलावा सात अन्य राज्यों - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना, को कारोबारी सुगमता संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए अतिरिक्त उधार लेने की इजाजत दी गई है।

इन आठ राज्यों को कुल 23,149 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधार देने की इजाजत दी गई है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इसके तहत राज्य (केरल) खुले बाजार से 2,373 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए पात्र हो गया है। 12 जनवरी को व्यय विभाग द्वारा इसकी अनुमति जारी की गई।’’

सरकार ने मई में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के एक हिस्से के रूप में उन राज्यों को अतिरिक्त उधार लेने की इजाजत दी थी, जो कारोबार को आसान बनाने के लिए जरूरी सुधार करेंगे।

इसके तहत जिला स्तर पर कारोबारी सुधारों का मूल्यांकन होता है, और विभिन्न कानूनों के तहत व्यवसायों को पंजीकरण प्रमाणपत्रों/ मंजूरियों/ लाइसेंसों के नवीनीकरण की जरूरत को खत्म करना शामिल है।

बयान में कहा गया है कि राज्यों को अब तक 56,526 करोड़ रुपये की कुल अतिरिक्त उधारी की अनुमति दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस