लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने जी-20 समिति के समक्ष कोविड- 19 को लेकर भारत की तैयारियों के बारे में बताया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जी20 की एक उच्चस्तरीय स्वतंत्र समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक में कोविड- 19 महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये किये गये उपायों का उल्लेख करने के साथ साथ महामारी का सामना करने को लेकर भारत की तैयारियों और प्रतिक्रिया के बारे में बताया।

वित्त मंत्रालय ने इस बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुये कहा कि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में सीतारमण के अलावा सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री थर्मन षणमुगरतनम, अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री लारेंस एच समर्स और विष्व व्यसापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) महानिदेशक नगोजी आकोंजो लवीला उपस्थित थे।

इस बैठक में समिति के काजकाम के बारे में विचार विमर्श हुआ। समिति के इस कार्य को इस महीने के अंत तक होने वाली वित्त् मंत्रियों और केनद्र बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘वित्त मंत्री श्रीमती एन सीतारमण ने कोविड 19 के खिलाफ भारत की तैयारियों और प्रतिक्रिया को साझा किया और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने और साथ ही महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के उपायों का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल