लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:49 IST

Open in App

चेन्नई, 13 सितंबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को उद्योग मंडल फिक्की के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

फिक्की की विज्ञप्ति के अनुसार इंडिया सीमेंट्स लि. के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन ने कहा कि चीन के बाद, भारत सीमेंट का सबसे बड़ा निर्माता है और देश का लगभग आधा सीमेंट दक्षिणी क्षेत्र में उत्पादित होता है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों में बड़ी मात्रा में ढांचागत परियोजनाओं के कारण आने वाले वर्षों में इसे देश के अन्य हिस्सों में ले जाने की आवश्यकता है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘उन्होंने आयात किए जाने वाले कोयले की लागत में बेतहाशा वृद्धि के मुद्दे को भी रखा।’’

फिक्की की तमिलनाडु निर्यात-आयात (एक्जिम) समिति के संयोजक और फरीदा समूह के प्रबंध निदेशक इरशाद मक्का ने कहा कि चूंकि चमड़ा उद्योग में कई छोटी एवं मझोली (एमएसएमई) कंपनियां हैं, इसलिए ब्याज दर सहायता योजना को 30 सितंबर, 2021 से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य मांगों में आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) योजना का विस्तार तथा मकान खरीदने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष छूट शामिल हैं।

सीतारमण ने सभी मांगों पर गौर किया और हरसंभव कदम उठाने का वादा किया। उन्होंने बैठक आयोजित करने के लिये फिक्की की सराहना भी की।

बैठक में उन्होंने बुनियादी ढांचा खासकर कोविड-19 महामारी संकट से निपटने के लिये स्वास्थ्य ढांचागत सुविधाओं पर आबंटन में वृद्धि का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के लिये की गयी विशेष घोषणाओं का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?