लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने सेबी से बजट घोषणाओं को समय पर क्रियान्वित करने को कहा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सेबी के निदेशक मंडल को संबोधित करते हुए 2021-22 के बजट में पूंजी बाजार से संबंधित घोषणाओं को समय पर क्रियान्वित करने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड (सेबी) की खासकर कोविड-19 संकट के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने को लेकर उठाये गये कदमों की सराहना भी की।

सीतारमण ने बजट पेश किये जाने के बाद बुधवार को पहली बार बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल को संबोधित किया। वित्त वर्ष 2021-22 की बजट एक फरवरी को पेश किया गया था।

सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने बाजार की मौजूदा प्रवृत्तियों और चुनौतियों तथा महामारी के कारण उठाये गये कदमों, वित्त वर्ष के दौरान जुटायी गयी पूंजी, बाजार नियामक से संबंधित बजट घोषणा को क्रियान्वित करने की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कॉरपोरेट बांड बाजार विकास के लिये किये गये कार्यों के बारे में भी वित्त मंत्री को जानकारी दी।

सीतरमण ने सेबी के विभिन्न कदमों खासकर कोविड संकट से निपटने के लिये किये गये कार्यों की सराहना की।

वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निदेशक मंडलों को संबोधित करने की परंपरा रही है।

अपने बजट भाषाण में सीतारमण ने सेबी कानून, डिपोजिटरीज कानून, प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) कानून और सरकारी प्रतिभूति कानून के प्रावधानों को एकीकृत कर एकल प्रतिभूति बाजार संहिता बनाने का प्रस्ताव किया है।

इसके अलावा मंत्री ने सभी वित्तीय उत्पादों को लेकर निवेशकों के अधिकार के रूप में ‘निवेशक चार्टर’ पेश करने का भी प्रस्ताव किया है।

इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सेबी चेयरमैन अजय त्यागी, वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज और सेबी निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम