शेयर बाजार में गिरावट पर बोले अरुण जेटली, एलटीसीजी टैक्स नहीं है इसकी वजह

By IANS | Updated: February 5, 2018 15:40 IST2018-02-05T15:39:47+5:302018-02-05T15:40:17+5:30

शेयर बाजार में नवंबर 2016 के बाद से शुक्रवार को सबसे भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Finance Minister Arun Jaitly over Share Market LTCG tax not reason for low Sensex and Nifty | शेयर बाजार में गिरावट पर बोले अरुण जेटली, एलटीसीजी टैक्स नहीं है इसकी वजह

शेयर बाजार में गिरावट पर बोले अरुण जेटली, एलटीसीजी टैक्स नहीं है इसकी वजह

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि बाजार में लगातार जारी गिरावट की वजह आम बजट में शेयरों में कमाई पर दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर लगाया जाना नहीं बल्कि वैश्विक कारक हैं। जेटली का बयान ऐसे समय में आया है, जब शेयर बाजार में नवंबर 2016 के बाद से शुक्रवार को सबसे भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 

आम बजट 2018-19 में शेयरों से कमाई पर एलटीसीजी कर दोबारा लगाए जाने के ऐलान के बाद बाजार लुढ़के थे। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स में 800 अंकों से अधिक की एकदिनी गिरावट हुई थी जबकि निफ्टी सूचकांक में 200 से अधिक गिरावट दर्ज की गई थी।  जेटली ने इस कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया, "शेयर बाजार में यह गिरावट बजट या एलटीसीजी की वजह से नहीं है। डॉव जोंस में भी दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है।"

जेटली शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक डॉव जेंस में भारी गिरावट का उल्लेख कर रहे थे, जहां डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज शुक्रवार को 665.75 अंकों यानी 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 25,520,96 पर बंद हुआ था। बीएसई के सेंसेक्स में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स लगभग 550 अंकों की गिरावट के साथ 34,520 पर रहा। पूर्वाह्न 11.15 बजे सेंसेक्स 34,737 पर रहा।

Web Title: Finance Minister Arun Jaitly over Share Market LTCG tax not reason for low Sensex and Nifty

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे