लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री जेटली बोले, उभरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए नियमन में गतिशीलता की जरूरत

By भाषा | Updated: October 28, 2018 02:16 IST

Open in App

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में उभार के समय जमीनी स्थिति को देखते हुए नियमन में ढील दिये जाने और बदलाव की जरूरत होती है। जेटली यहां आईडीएफसी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

जेटली ने कहा कि किसी भी नियमन तंत्र के लिए हितधारकों से राय-मशविरा बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिससे तात्कालिक विचारों और राय पर नये सिरे से सोचने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा, “इसीलिए आपने देखा होगा कि कई नियामक अब अपने दृष्टिकोण पत्र, नमूना मसौदे प्रकाशित करते हैं। वे अब सुनवाई करते हैं, लोगों से मिलते हैं, हितधारकों के समूह से मिलते हैं और पहले की चीजों को बेहतर बनाते हैं।” 

वित्त मंत्री ने कहा, “मेरे ख्याल से...अब हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहे हैं, जहां जमीनी स्थिति के आधार पर सभी नियमों में ढील दिये जाने और बदलाव की जरूरत है। मेरे ख्याल से यह पूरी प्रक्रिया में काफी सहायक सिद्ध होगा।” 

जेटली की यह टिप्पणी आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के शुक्रवार के उस बयान के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय बैंक के लिए ‘प्रभावी रूप से स्वतंत्रता’ की हिमायत की थी।

टॅग्स :अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

कारोबारBudget 2024: अब तक पेश हो चुके हैं 5 ऐतिहासिक बजट, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दिया आकर, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित