लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री अरुण जेटली का दावा, अक्टूबर में सरकार ने GST से 1 लाख करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: November 1, 2018 17:18 IST

इस साल अप्रैल में पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार 90,000 करोड़ रुपये के ऊपर बना हुआ है।

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि अक्टूबर में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्राप्ति एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई।

इससे पिछले माह सितंबर में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपये रहा था।

इस साल अप्रैल में पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार 90,000 करोड़ रुपये के ऊपर बना हुआ है।

जेटली ने ट्वीट में कहा, ‘‘अक्टूबर 2018 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यह जीएसटी दरों को कम करने, कर चोरी रोकने, बेहतर अुनपालन, पूरे देश में एक ही कर होने और कर अधिकारियों के नगण्य हस्तक्षेप की सफलता है।’’ 

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में हर माह एक लाख करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा है।

मई में जीएसटी संग्रह 94,016 करोड़ रुपये, जून में 95,610 करोड़ रुपये, जुलाई में 96,483 करोड़ रुपये, अगस्त में 93,960 करोड़ रुपये और सितंबर में 94,442 करोड़ रुपये रहा था।

टॅग्स :अरुण जेटलीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित