वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:18 IST2021-02-17T19:18:02+5:302021-02-17T19:18:02+5:30

Finance Minister addresses SEBI Board of Directors | वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया

वित्त मंत्री ने सेबी निदेशक मंडल को संबोधित किया

नयी दिल्ली, 17 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किये जाने के बाद बुधवार को पहली बार बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल को संबोधित किया।

वित्त वर्ष 2021-22 की बजट एक फरवरी को पेश किया गया था।

वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निदेशक मंडलों को संबोधित करने की परंपरा रही है।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है कि सीतारमण ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल को राष्ट्रीय राजधानी में संबोधित किया।

इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सेबी चेयरमैन अजय त्यागी, वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज और सेबी निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

सीतारमण ने मंगलवारको भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Finance Minister addresses SEBI Board of Directors

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे