लाइव न्यूज़ :

भारत में 61 लाख फेसबुक उपयोगकर्ताओं के आंकड़े ‘ऑनलाइन’ लीक: साइबर सुरक्षा कंपनी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल फेसबुक उपयोग करने वाले करीब 61 लाख भारतीयों के नाम, फोन नंबर जैसे व्यक्तिगत ब्योरा कथित रूप से ‘ऑनलाइन’ लीक हुए हैं और उसे हैकिंग से जुड़े मंचों पर डाला गया है। साइबर सुरक्षा कंपनी हडसन रॉक से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलन गाल ने कहा कि दुनिया भर में फेसबुक के करीब 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत ब्योरा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है और उसे मुफ्त में हैकिंग मंचों पर डाल दिया गया। इनमें से 61 लाख उपयोगकर्ता भारत के हैं।

जो ब्योरा लीक किया गया, उसमें नाम, फोन नंबर और अन्य जानकारी शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर 31 दिसंबर, 2020 तक फेसबुक के कुल सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.80 अरब थी।

गाल ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘53.3 करोड़ फेसबुक रिकॉर्ड को मुफ्त में लीक कर दिया गया है। इसका आशय है कि यदि आपका फेसबुक खाता है, तो इस बात की काफी संभावना है कि इस खाते के लिए इस्तेमाल फोन नंबर लीक हो गया है।’’

ट्वीट में विभिन्न देशों के फेसबुक उपयोगकर्ताओं की संख्या का जिक्र किया गया है, जिनका ब्योरा सार्वजनिक हुआ है। इनमें से 61 लाख उपयोगकर्ता भारत से हैं। 3.23 करोड़ अमेरिका, 1.15 करोड़ ब्रिटेन और 73 लाख ऑस्ट्रेलिया के हैं।

इस बारे में संपर्क करने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह पुराना आंकड़ा है जिसकी जानकारी 2019 में मिली थी। हमने इस मुद्दे को अगस्त, 2019 में हल कर लिया था।’’

गाल ने बताया कि 2020 की शुरुआत में एक खामी सामने आई थी। इसके जरिये फेसबुक खाते से जुड़े फोन नंबर को देखा जा सकता था। इसका इस्तेमाल कर दुनियाभर के विभिन्न देशों के 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के आंकड़े को लीक किया गया है।

उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं के लीक आंकड़े में फोन नंबर, फेसबुक आईडी और पूरा नाम का ब्योरा शामिल है।

गाल ने कहा कि कुछ गलत लोग इस सूचना का इस्तेमाल ‘सोशल इंजीनियरिंग’, घोटाले, हैकिंग और मार्केटिंग के लिए कर सकते हैं।

फेसबुक को पहले भी आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

मार्च 2018 में 56.2 लाख भारतीयों के फेसबुक से जुड़े आंकड़ों में कथित तौर पर सेंध लगायी गयी थी। कैम्ब्रिज एनालिटिका के पास वैश्विक स्तर पर ऐसे करीब 8.7 करोड़ उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी थी।

फेसबुक और उसकी समूह कंपनियों...व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के लिये भारत बड़े बाजारों में से एक है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार भारत में 53 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का उपयोग करते हैं जबकि 41 करोड़ फेसबुक और 21 करोड़ इंस्टाग्राम उपयोग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?