लाइव न्यूज़ :

फियो ने आईजीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की वित्त मंत्रालय की पहल का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 12:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी निर्यातकों की आईजीएसटी रिफंड से जुड़ी समस्या के निदान की दिशा में वित्त मंत्रालय की पहल किये का निर्यातक संघों के महासंघ फियो ने सराहना की है। संगठन ने कहा है कि इससे निर्यातकों का फंसा रिफंड जल्द मिलने में मदद मिलेगी।

फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने निर्यातकों की एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से जुड़ी रिफंड की समस्या के निदान के लिये केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा एसबी005 और जीएसटीआर- 3बी की गलतियों को सुधारने की पहल का स्वागत किया है।

फियो की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीबीआईसी ने आंकड़ों के मिलान की समस्या के निदान की पहल की है जिसके तहत एसबी005 से जुड़़े 31 दिसंबर 2020 तक के सभी शिपिंग बिलों में सुधार किया जायेगा। वहीं, जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी के मिलान के मामले में 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ों को सुधारा जायेगा।

फियो प्रमुख ने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा समय समय पर उठाये गये कदम वास्तव में निर्यातक समुदाय के लिये काफी उत्साहवर्धक रहे हैं। उन्होंने सीबीआईसी द्वारा कोविड-19 के दौरान निर्यात माल की क्लीयरेंस जल्द करने और दूसरी सुविधाओं के लिये उठाये गये कदमों की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?