लाइव न्यूज़ :

फियो ने मध्य प्रदेश सरकार से निर्यात को अनिवार्य सेवाओं की सूची में शामिल करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो ने मंगलवार को मध्य प्रदेश सरकार से निर्यात क्षेत्र को अनिवार्य सेवा में शामिल करने का आग्रह किया। ताकि निर्यात के आर्डर को पूरा करने में लगी सभी इकाइयां कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगायी जाने वाली संभावित पाबंदियों के दौरान भी काम कर सके।

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) ने कहा कि यह महतवपूर्ण है कि विनिर्माण इकाइयों को उनके कार्यालयों से मदद मिले। ये कार्यालय न केवल उनके माल भंडार का प्रबंधन करते हें बल्कि कच्चे माल की समय पर आपूर्ति, कर रिटर्न फाइल करने, वस्तुओं के परिवहन के लिये ई-वे बिल जमा करने और बाहर माल की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।

फियो ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्यातक इकाइयों में लाखों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इकाइयों के पास आर्डर को पूरा करने के लिये समयसीमा तय होती है। अगर वे समय पर आपूर्ति नहीं करेंगे, तो भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। साथ ही आर्डर अन्य प्रतिस्पर्धी देश को जा सकता है।’’

‘‘इसीलिए यह जरूरी है कि निर्यात क्षेत्र को अनिवार्य सेवाओं की सूची में शामिल किया जाए।’’

फियो के चेयरमैन (पश्चिमी क्षेत्र) ने मध्य प्रदेश सरकार से मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शीघ्रता से निर्णय लेने का आग्रह किया है ताकि राज्य में निर्यात से जुड़ा विनिर्माण क्षेत्र अपना योगदान दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें