लाइव न्यूज़ :

फिक्की ने जियो के टावर तोड़ने के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव से हस्तक्षेप को कहा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर उद्योग संगठन फिक्की ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

फिक्की ने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

फिक्की ने कहा कि 1,800 टावरों को क्षतिग्रस्त करने से दूसरे टावरों पर भार बढ़ने की आशंका है, जो कॉल की गुणवत्ता और इंटरनेट डेटा की गति को प्रभावित कर सकता है।

फिक्की की क्षेत्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता ने 28 दिसंबर के पत्र में कहा कि इसका असर अन्य सेवाप्रदाताओं पर भी पड़ सकता है क्योंकि जियो नेटवर्क को की जाने वाली या जियो नेटवर्क से आने वाली कॉलों को सीमित सेल साइट के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य में उद्योग अपना विस्तार करने से हिचक सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?