लाइव न्यूज़ :

एफएफसीएल ने हैदराबाद की नयी इकाई में एफटीटीएच केबल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर एचएफसीएल ने हैदराबाद के अपने नए संयंत्र में फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) केबल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने 40 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है।

एचएफसीएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि विस्तार योजना के तहत वह हैदराबाद के संयंत्र में वह अब तक 300 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

कंपनी ने कहा कि सालाना 6 लाख किलोमीटर की क्षमता के साथ वह देश की सबसे बड़ी एफटीटीएच केबल विनिर्माता बन गई है।

बयान में कहा गया है कि एफएफसीएल के हैदराबाद, तेलंगाना के विनिर्माण संयंत्र में 16 दिसंबर, 2020 से फाइबर टू होम एप्लिकेशन के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही एचएफसीएल अपनी अनुषंगी एसटीएल लि के साथ मिल देश में एफटीटीएच केबल के सबसे बड़े विनिर्माता हो गयी है।

इनकी संयुक्त क्षमता छह लाख किलो मीटर केबल सालाना की है।

एचएफसीएली के प्रबंध निदेशक महेंद्र नाहटा ने कहा, ‘भारत में एफटीटीएच क्षेत्र का कामकाज तेजी से चल रहा है। इस में निजी कंपनियों के साथ साथ साथ ग्रामीण नेटवर्क के प्रसार की सरकार की योजना का बड़ा हाथ है। एफटटीएच केबल नेटवर्क से देश में 4जी नेटवर्क मजबूत होने के साथ साथ 5जी प्रौद्योगिकी की तैयारी भी मजबूत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?