लाइव न्यूज़ :

उर्वरक सब्सिडी 2021-22 में रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान: एसोसिएशन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सरकार की उवर्रक सब्सिडी चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसका प्रमुख कारण यूरिया और डीएपी (डाई-अमोनिया फॉस्फेट) जैसे उर्वरकों के अंतररराष्ट्रीय मूल्य में वृद्धि है। उद्योग संगठन फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने यह कहा।

एफएआई के चेयरमैन के एस राजू ने सालाना सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि समय पर सब्सिडी का भुगतान उद्योग के लिये गंभीर मुद्दा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 65,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराये थे। इससे कुल बजटीय आबंटन 1,34,000 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

राजू ने कहा, ‘‘यूरिया के उत्पादन और आयात लागत में वृद्धि और पीएंडके (फॉस्फेट और पोटेशियम) उर्वरकों पर सब्सिडी में वृद्धि के कारण इस वर्ष स्थिति फिर से गंभीर हो गई है...। हमारा अनुमान है कि सब्सिडी की कुल जरूरत 1,30,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी। यानी बजटीय अनुमान 80,000 करोड़ रुपये के अलावा 50,000 करोड़ रुपये की और जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें