लाइव न्यूज़ :

उर्वरक कंपनियां कोविड-19 प्रबंध के लिए देंगी प्रति दिन 50 टन तरल ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सरकार ने बुधवार को कहा कि उर्वरक कंपनियां कोविड-19 महामारी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने के लिए आने वाले दिनों में हर रोज 50 टन तक तरल चिकित्सकीय आक्सीजन उपलब्ध करा सकती हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सहकारी उर्वरक कंपनी इफको गुजरात में कलोल की इकाई में दैनिक 33 हजार घन मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति क्षमता का एक संयंत्र लगा रही है जो जल्द तैयार होगा।

केंद्रीय रासायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और साथ ही सहकारी क्षेत्र की उर्वरक कंपनियों के साथ, उनके संयंत्रों में ऑक्सीजन के उत्पादन की संभावना का पता लगाने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उनके पास पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय का प्रभार भी है।

विज्ञप्ति के अनुसार मंडाविया ने उर्वरक कंपनियों से अस्पतालों को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर समाज की मदद करने का आह्वान किया। विज्ञप्ति के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि ‘उर्वरक संयंत्रों द्वारा कोविड रोगियों के लिए प्रतिदिन लगभग 50 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन गैस उपलब्ध करायी जा सकती है।’

बैठक में बताया गया कि इफको गुजरात की अपनी कलोल इकाई में 200 घन मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला एक ऑक्सीजन संयंत्र लगा रहा है और उनकी कुल क्षमता 33,000 घन मीटर प्रति दिन होगी। इसी तरह गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर कार्पोरेशन (जीएसएफसी) ने अपने संयंत्रों में छोटे संशोधन किए और तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की।

गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी) ने वायु पृथक्करण इकाई शुरू करने के बाद चिकित्सा प्रयोजन के लिए तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति भी शुरू कर दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार जीएसएफएस और जीएनएफसी ने अपनी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। अन्य उर्वरक कंपनियां सीएसआर वित्त पोषण के माध्यम से देश के चुनिंदा स्थानों पर अस्पतालों/संयंत्रों में चिकित्सा संयंत्र स्थापित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?