लाइव न्यूज़ :

फेडरल बैंक का चौथी तिमाही एकीकृत शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत बढ़कर 521 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का चौथी तिमाही का एकीकृत मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर 521.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक द्वारा फंसे कर्ज के एवज में अलग रखी गई राशि कम होने से मुनाफा बढ़ा है।

वहीं, एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही के दौरान 58 प्रतिशत बढ़कर 477.81 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पूरे वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 1,590 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल बैंक ने एकल आधार पर 1,542 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम श्रीनिवासन ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2021) चुनौतीपूर्ण रह सकती है। उन्होंने कहा कि बैंक को नया साल भी पिछले साल की ही तरह रहेगा और जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा चीजें बेहतर होती जायेंगी। हालांकि, उन्होंने चालू वित्त वर्ष के दौरान रिण वृद्धि के बारे में कोई अनुमान नहीं जताया।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय इस दौरान 17 प्रतिशत बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रही। यह आय 9 प्रतिशत की रिण वृद्धि पर दर्ज की गई जबकि इस दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.19 प्रतिशत बढ़कर 3.23 प्रतिशत हो गया। बैंक की आपात जरूरतों और अन्य जरूरतों के लिये कुल प्रावधान 242 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले यह राशि 567 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान बैंक को 1,800 करोड़ रुपये की प्राप्ति नहीं हो पाई जो कि इससे पिछले वर्ष के समान ही रही। हालांकि, बैंक ने इसके लिये पहले ही 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान कर लिया था जो कि इससे पिछले साल में 1,000 करोड़ रुपये रखा गया था।

श्रीनिवासन ने कहा कि बैंक प्रावधान कवरेज औसत को 65 प्रतिशत पर बनाये रखेगा। बैंक को जब भी लगेगा की उसके खातों पर दबाव बढ़ रहा है वह इसके लिये अलग से प्रावधान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के दौरान बैंक को छोट व्यवसायियों से 100 करोड़ रुपये के कर्ज के पुनर्गठन के लिये आवेदन प्राप्त हुये।

उन्होंने कहा कि समाप्त वित्त वर्ष के दौरान स्वर्ण रिण में 70 प्रतिशत उछाल उसकी कुल रिण वृद्धि में अहम भूमिका निभाने वाला रहा। कंपनियों की रिण मांग में पांच प्रतिशत गिरावट के बावजूद स्वर्ण के बदले लिये गये कर्ज में अच्छी वृद्धि के चलते बैंक को चालू वित्त वर्ष के दौरान इस मद में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

वर्ष के दौरान बैंक ने देश में विदेशों से आई एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की प्राप्ति में सहयोग किया। इससे पिछले साल यह राशि 92,000 करोड़ रुपये रही थी। 31 मार्च 2021 को बैंक की पूंजी पर्याप्तता मामूली बढ़कर 14.62 प्रतिशत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?