लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-दिसंबर 2020 में एफडीआई 40 प्रतिशत बढ़कर 51.47 अरब डॉलर रहा: सरकारी आंकड़ा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च देश में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आंकड़ा 40 प्रतिशत बढ़कर 51.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह कहा गया है।

इस दौरान देश में कमाई गई राशि को फिर से निवेश करने सहित कुल मिलाकर 22 प्रतिशत अधिक 67.54 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया गया। यह राशि एक साल पहले की इसी अवधि में 55.14 अरब डॉलर रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ‘‘2020- 21 के पहले नौ माह के दौरान एफडीआई प्रवाह एक साल पहले की इसी अवधि में हुये प्रवाह के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़कर 51.47 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले पहले नौ माह में देश में 36.77 अरब डॉलर का एफडीआई प्रवाह हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विदेशी मुद्रा प्रवाह 37 प्रतिशत बढ़कर 26.16 अरब डॉलर का रहा। दिसंबर 2020 की यदि बात की जाये तो इस माह के दौरान एफडीआई प्रवाह 24 प्रतिशत बढ़कर 9.22 अरब डॉलर का रहा।

मंत्रालय का कहना है कि सरकार द्वारा निवेश सुविधा, कारोबार सुगमता और एफडीआई नीति में सुधारों के मोर्चे पर जो कदम उठाये गये उसके परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?