लाइव न्यूज़ :

दस माह में हिस्सेदारी में एफडीआई प्रवाह 28 प्रतिशत बढ़कर 54.18 अरब डॉलर रहा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल देश में वित्त वर्ष 2020- 21 के शुरुआती दस माह के दौरान शेयरों के जरिये हिस्सेदारी में किया जाने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (इक्विटी- एफडीआई) 28 प्रतिशत बढ़कर 54.18 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (एफडीआई) के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में इक्विटी में एफडीआई निवेश 42.34 अरब डॉलर रहा था।

कुल एफडीआई (अर्जित कमाई को फिर से निवेश समेत) वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीनों में 15 प्रतिशत बढ़कर 72.12 अरब डॉलर रहा।

इसमें कहा गया है, ‘‘एफडीआई मामले में नीतिगत सुधार, निवेश को आसान बनाने तथा कारोबार सुगमता से देश में एफडीआई प्रवाह बढ़ा है। इन्हीं कारणों से 2020-21 में अप्रैल-जनवरी में कुल एफडीआई प्रवाह 72.12 अरब डॉलर रहा।’’

बयान के अनुसार किसी भी वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में यह अब तक का सर्वाधिक एफडीआई है।

निवेश करने वाले देशों में सिंगापुर कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 30.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा। उसके बाद अमेरिका (24.28 प्रतिशत) और संयुक्त अरब अमीरात (7.31 प्रतिशत) का स्थान रहा।

मंत्रालय के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में एफडीआई के लिहाज से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र शीर्ष पर रहा। कुल एफडीआई का 45.81 प्रतिशत इस क्षेत्र में आया। इसके बाद निर्माण (बुनियादी ढांचा) गतिविधियों (13.37 प्रतिशत) तथा सेवा क्षेत्र (7.80 प्रतिशत) का स्थान रहा।

बयान के अनुसार, ‘‘देश के एफडीआई की यह प्रवृत्ति बताती है कि वैश्विक निवेशक भारत को एक तरजीही निवेश गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम