लाइव न्यूज़ :

2020 में भारत में एफडीआई 13 प्रतिशत बढ़ा : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 25 जनवरी संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि डिजिटल क्षेत्र में दिलचस्पी के चलते भारत में 2020 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 13 प्रतिशत बढ़ा, हालांकि इस दौरान ब्रिटेन, अमेरिका और रूस जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पूंजी का प्रवाह बहुत तेजी से घटा।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच भारत और चीन ने विदेशी पूंजी को आकर्षित किया।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) द्वारा रविवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में वैश्विक विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के 42 प्रतिशत घटकर 859 अरब अमेरिकी डॉलर रह जाने का अनुमान है, जो 2019 में 1500 अरब डॉलर था।

पिछली बार इतना निचला स्तर 1990 के दशक में देखा गया था और यह गिरावट 2008-2009 के वैश्विक वित्तीय संकट के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक है।

अंकटाड ने कहा कि एफडीआई में गिरावट खासतौर से विकसित देशों में देखने को मिली, जहां एक अनुमान के मुताबिक पूंजी प्रवाह 69% घटकर 229 अरब डॉलर रह गया।

हालांकि दूसरी ओर डिजिटल क्षेत्र में निवेश से भारत में एफडीआई 13 प्रतिशत बढ़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक एफडीआई चीन में आया और यहां पूंजी प्रवाह चार प्रतिशत बढ़कर 163 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?