लाइव न्यूज़ :

पहले नौ माह में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर क्षेत्र में एफडीआई चार गुना होकर 24.4 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: March 7, 2021 11:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च देश के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह करीब चार गुना होकर 24.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इस पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इस क्षेत्र में 6.4 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में इस क्षेत्र को 7.7 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मिला था।

विशेषज्ञों ने कहा कि महामारी की वजह से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) की वजह से डिजिटलीकरण की रफ्तार तेज हुई है और कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल बढ़ा है। इससे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्रों के लिए व्यापक संभावनाएं पैदा हुई हैं।

शार्दुल अमरचंद एंड मंगलदास एंड कंपनी के भागीदार अरविंद शर्मा ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र के मूल्य का भारी दोहन हो रहा है। क्षेत्र में बड़ा विदेशी निवेश आया है।’’

सिंघी एडवाइजर्स के भागीदार बिमल राज ने कहा कि क्षेत्र में एफडीआई का प्रवाह बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए काफी अच्छी स्थिति में हैं।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ में कई अन्य क्षेत्रों में भी विदेशी निवेश में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। निर्माण (बुनियादी ढांचा) गतिविधियों में इस दौरान 7.2 अरब डॉलर और फार्मास्युटिकल्स में 1.24 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया।

वहीं दूरसंचार क्षेत्र में विदेशी निवेश का प्रवाह घटकर 35.7 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.3 अरब डॉलर रहा था।

वाहन क्षेत्र में भी एफडीआई 2.5 अरब डॉलर से घटकर 1.18 अरब डॉलर रह गया।

अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश में सबसे अधिक 15.71 अरब डॉलर का एफडीआई सिंगापुर से आया। इसके बाद अमेरिका से 12.82 अरब डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात से 3.91 अरब डॉलर, मॉरीशस से 3.47 अरब डॉलर, केमैन आइलैंड से 2.53 अरब डॉलर का एफडीआई आया।

देश में कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह 40 प्रतिशत के उछाल से 51.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम