लाइव न्यूज़ :

एफसीआई सरल, आसान अनाज परीक्षण उपकरण विकसित करने के लिए स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एक सरल और आसान खाद्यान्न परीक्षण उपकरण विकसित करने के लिए कृषि-स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है। इस उपकरण को सरकार द्वारा संचालित मंडियों में लगाया जायेगा। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

खाद्यान्नों की खरीद की प्रक्रिया के दौरान, किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए अनाज की गुणवत्ता का परीक्षण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित पद्धति का पालन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के परिप्रेक्ष्य में किया जाता है।हालांकि, अनाज में नमी की मात्रा के परीक्षण को छोड़कर, अन्य सभी मापदंडों का परीक्षण मैनुअल विश्लेषण का उपयोग करके किया जाता है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह एक समय लेने वाली प्रक्रिया है और इस आकलन में व्यक्तिपरकता का कुछ असर होता है। इसलिए, प्रौद्योगिकी आधारित गुणवत्ता मूल्यांकन व्यवस्था अपनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एफसीआई एक सरल और आसान परीक्षण उपकरण विकसित करने के लिए भारतीय कृषि-स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है, जिसे खाद्यान्न खरीद के लिए सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित हजारों मंडियों में तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंडी स्तर की गुणवत्ता जांच के लिए समाधान विकसित करने में काम कर रहे स्टार्टअप्स में से एक ने गेहूं खरीद मौसम के दौरान चार मंडियों (पंजाब में दो और हरियाणा में दो मंडियों में) प्रोयोगिक जांच का काम किया था।’’

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित सॉफ्टवेयर, खामियों की पहचान करने में सक्षम है, लेकिन अब तक स्वीकार्य स्तर तक सटीक नहीं हो पाया है।

सरकार ने कहा कि खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में 25 जून तक 73,870 खरीद केंद्रों से लगभग 853.34 लाख टन धान की खरीद की गई थी।

इसी तरह अप्रैल को समाप्त हुए रबी विपणन सत्र 2021-22 में 19,030 खरीद केंद्रों से 432.69 लाख टन गेहूं की खरीद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम