लाइव न्यूज़ :

चालू रबी विपणन सत्र में एफसीआई ने दिल्ली में एमएसपी पर रिकॉर्ड 5,954 टन गेहूं खरीद की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने चालू रबी विपणन सत्र में दिल्ली के 760 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड 5,954 टन गेहूं की खरीद की है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

कोविड ​​​​-19 महामारी के बीच, एफसीआई ने पिछले साल दिल्ली में किसानों से एमएसपी पर 27.6 टन गेहूं की खरीद की थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस वर्ष रबी विपणन सत्र 21-22 के दौरान, एफसीआई दिल्ली क्षेत्र ने एमएसपी पर किसानों से गेहूं की खरीद के लिए तीन खरीद केंद्र खोले, और 5,954.55 टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई, जिससे 760 किसानों को लाभ हुआ और कुल 11.76 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया।’’

एफसीआई में दिल्ली क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून के लिए दिल्ली को 72,780 टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इस योजना के तहत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो खाद्यान्न उनके नियमित आवंटन के अलावा मुफ्त में दिया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘दिल्ली के द्वारा 15 जून तक सौ प्रतिशत उठाव का काम पहले ही पूरी कर ली गई है, और 72,77,995 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।’’

केंद्र सरकार ने अगले पांच महीनों (जुलाई से नवंबर) के लिए दिल्ली को 1,81,950 टन अधिक खाद्यान्न आवंटित किया है और चार जुलाई तक 5,739 टन खाद्यान्न उठाया जा चुका है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान गरीब पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) लाभार्थियों को होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को कम करने के लिए इस साल जून तक दो महीने के लिए पीएमजीकेएवाई को फिर से शुरू किया गया था।

जून में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि केंद्र के मुफ्त भोजन कार्यक्रम पीएमजीकेएवाई को दिवाली तक पांच महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?