लाइव न्यूज़ :

अगस्त 2025 में 17 वर्ष में सबसे तेज सुधार, विनिर्माण क्षेत्र ने रचा इतिहास, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 15:27 IST

मौसमी रूप से समायोजित 'एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक' (पीएमआई) जुलाई के 59.1 से बढ़कर अगस्त में 59.3 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साढ़े 17 वर्ष में परिचालन स्थितियों में सबसे तेज सुधार दर्शाता है। 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है।जुलाई के बराबर ही वृद्धि हुई जो 57 महीने में सबसे तेज रही।

नई दिल्लीः भारत के विनिर्माण क्षेत्र में अगस्त में 17 वर्ष में सबसे तेज सुधार दर्ज किया गया जो उत्पादन क्षमता में वृद्धि एवं स्वस्थ मांग की स्थिति से प्रेरित रहा। सोमवार को एक मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मौसमी रूप से समायोजित 'एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक' (पीएमआई) जुलाई के 59.1 से बढ़कर अगस्त में 59.3 हो गया।

यह पिछले साढ़े 17 वर्ष में परिचालन स्थितियों में सबसे तेज सुधार दर्शाता है। पीएमआई के तहत 50 से ऊपर सूचकांक होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है। एचएसबीसी के मुख्य भारतीय अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘ भारत का विनिर्माण क्षेत्र अगस्त में एक और नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो उत्पादन में तेज विस्तार के दम पर मुमकिल हुआ..’’ इस बीच, आने वाले नए ऑर्डर में जुलाई के बराबर ही वृद्धि हुई जो 57 महीने में सबसे तेज रही।

रोजगार के मोर्चे पर रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त में रोजगार लगातार 18वें महीने बढ़ा। हालांकि नवंबर 2024 के बाद से यह सबसे कम है। इस बीच, भारतीय अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून में अपेक्षा से अधिक 7.8 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़ी जो पांच तिमाहियों में सबसे तेज गति है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार गतिरोध फिलहाल जारी है। दूसरी तिमाही में इसका कुछ असर होगा, क्योंकि भारतीय निर्यात पर बढ़ा हुआ शुल्क अगस्त में लागू हो गया। एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 विनिर्माताओं के एक समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।

टॅग्स :इकॉनोमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या