लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री जेटली ने कहा-खाद्यान्न की अधिकता के कारण किसानों की इनकम में आई गिरावट

By भाषा | Updated: January 18, 2019 05:24 IST

वित्तमंत्री जेटली ने कहा, ‘‘हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हम सरप्लस वाले क्षेत्र में आ गये हैं। पिछले कई सालों से हमारे समक्ष सरप्लस का प्रबंधन एक चुनौती है... दाम गिर गए हैं।’’

Open in App

भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार के आय सहयोग योजना शुरू करने की अटकलों के बीच वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि खाद्यान्न की अधिकतता के कारण कीमतों और किसानों की आय दोनों में गिरावट आई है जो एक नीतिगत चुनौती है। बजट से एक पखवाड़े पूर्व उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि किसी महत्वपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख नीतिगत घोषणाओं वाले अंतरिम बजटों के उदाहरण रहे हैं।

वित्तमंत्री जेटली ने कहा, ‘‘हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हम सरप्लस वाले क्षेत्र में आ गये हैं। पिछले कई सालों से हमारे समक्ष सरप्लस का प्रबंधन एक चुनौती है... दाम गिर गए हैं।’’ इस समय न्यूयार्क में इलाज करवा रहे वित्त मंत्री यहां सीएनबीसी-टीवी 18 के इंडियन बिजनेस लीडरशिप अवार्ड कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में खाद्यान्न की कीमतों में गिरावट संकेत देता है कि किसानों की आमदनी कम हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आपदा, सूखा जैसी स्थितियों ...(उनसे निपटने के लिए) को लोकलुभावन व्यय के रूप में नहीं माना जा सकता।’’ 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाजार किसी लोकलुभावन उपाय और बाध्यकारी स्थिति से प्रेरित परिस्थिति के बीच अंतर कर सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कई क्षेत्रों में सफलता मिली लेकिन चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ में तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है। 

टॅग्स :अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

कारोबारBudget 2024: अब तक पेश हो चुके हैं 5 ऐतिहासिक बजट, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दिया आकर, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार6 दिसंबर से लागू, कर्ज सस्ता, कार और घर खरीदेने वाले को राहत, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

कारोबार500 किमी तक की उड़ान के लिए किराया 7,500, 500-1,000 किमी के लिए टिकट की कीमत 12,000 रुपये तय, जानें रेट लिस्ट

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

कारोबारईपीसी क्षेत्रः 2030 तक 2.5 करोड़ से अधिक नौकरी?, 2020 के बाद से भर्ती मांग में 51 प्रतिशत की वृद्धि