लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक स्वार्थ के चलते किसानों को गुमराह किया जा रहा है : पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताया कि कुछ ‘‘गुमराह’’ किसान, जो केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है, इन बदलावों के पीछे के अच्छे इरादों को समझेंगे।

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक तत्व निहित स्वार्थों के कारण किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

हजारों किसानों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करना शुरू किया।

गोयल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक तत्व निहित स्वार्थ के चलते हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि लगभग पूरे देश की तरह किसानों ने भी हमारी नई कृषि पहल का स्वागत किया है, कुछ गुमराह किसान भी किसानों की भलाई के लिए किए गए इन बदलावों के पीछे के अच्छे इरादों को समझेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अगर कलम या थर्मस विनिर्माताओं पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है कि उन्हें कहां और किसे अपना सामान बेचना है तो किसान भी उसी आजादी के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हाथ मजबूत करने का काम कर रही है।

गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते देश के लिए अच्छे हैं और भारत को पारदर्शी व्यापार प्रणाली वाले देशों के साथ इन संधियों का फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को शुरुआत में विकसित देशों के साथ एफटीए पर अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए, जो बड़े भारतीय बाजार में पहुंच की तलाश कर रहे हैं और जो घरेलू सामानों के लिए अपने दरवाजे भी खोल सकते हैं।

उन्होंने स्वराज्य पत्रिका के एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि एफटीए खराब नहीं हैं, एफटीए देश के लिए अच्छे हैं और हमें उन देशों के साथ एफटीए का लाभ उठाना चाहिए, जो पारदर्शी व्यापार प्रणालियों के साथ काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी