लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान परिवार की बचत बढ़कर जीडीपी की 22.5 प्रतिशत रही: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:34 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल पिछले साल ‘लॉकडाउन’ के कारण ज्यादातर लोग अपने

घरों में बंद रहने को मजबूर हुए। इस दौरान शायद ही कोई चीज अच्छी हुई लेकिन इस अवधि में परिवार की बचत जरूर बढ़ी। एक रिपोर्ट के अनुसार परिवार की बचत 2020 में बढ़कर जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की 22.5 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व वर्ष में 19.8 प्रतिशत थी।

ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषण के अनुसार हालांकि, पिछले साल अप्रैल-जून के दौरान सोना, जमीन आदि के रूप में रखी जाने वाली परिवार की भौतिक बचत कम होकर 5.8 प्रतिशत पर आ गयी। यह महामारी पूर्व स्तर का लगभग आधा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही में इसमें सुधार हुआ और जीडीपी की 13.7 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गयी जो कई साल का उच्च स्तर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़े के अनुसार परिवार की गैर-वित्तीय बचत 2020 की जून तिमाही में जीडीपी की 21.4 प्रतिशत रही जो सितंबर तिमाही में 10.4 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि, दिसंबर तिमाही में यह घटकर 8.4 प्रतिशत पर आ गयी। महामारी पूर्व अवधि में यह जीडीपी की 7-8 प्रतिशत थी।

आरबीआई के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि दिसंबर तिमाही में सकल वित्तीय बचत घटकर जीडीपी की 13.2 प्रतिशत पर आ गयी जबकि वित्तीय देनदारी जीडीपी की 4.8 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर तिमाही के मुकाबले परिवार ने मुद्रा और निवेश के रूप में अपनी बचत बढ़ायी लेकिन जमा, पेंशन और लघु बचत के रूप में जमा तेजी से कम हुई। परिवार ने बैंकों से कर्ज लिये और गैर-बैंकिंग तथा आवास वित्त कंपनियों की देनदारी दिसंबर तिमाही में कम हुई।

पिछले साल दिसंबर तिमाही में सकल वित्तीय बचत जीडीपी की 13.2 प्रतिशत रही। यह पिछले दशक के 10 से 12 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?