लाइव न्यूज़ :

जाली जीएसटी इन्वॉयस: एक दिन में 12 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने जाली इन्वॉयस या बिल मामले में एक दिन में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस तरह तीन माह में जाली बिल मामलों में 329 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जीएसटी अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर के मध्य में जाली इन्वॉयस के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया था। जीएसटी आसूचना और केंद्रीय जीएसटी प्राधिकरण अब तक 9,600 जाली जीएसटीआईएन इकाइयों के खिलाफ 3,200 मामले दर्ज कर चुके हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने इन धोखाधड़ी करने वाले लोगों से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए हैं।

राजस्व विभाग के सूत्रों ने कहा कि जाली जीएसटी इन्वॉयस या बिलों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान एक दिन में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?