लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने कहा, एफडीआई के मामले में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर फिसला

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:16 IST

Open in App

नागपुर, 23 दिसंबर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में महाराष्ट्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

फडणवीस ने बुधवार यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना को नानर रिफाइनरी परियोजना पर अपना रुख बदलते हुए इसे और अन्य बड़ी परियोजनाओं को समर्थन देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान महाराष्ट्र ने भारी निवेश हासिल किया। मुझे इस बात की खुशी है। लेकिन इनमें से कई के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) हमारी सरकार के कार्यकाल में हुए थे और जमीन तक आवंटित कर दी गई थी।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना सरकार ने इन्हीं परियोजनाओं के लिए लिए नए सिरे से एमओयू किया। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में निवेश का स्वागत करते हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने राज्य के लिए एफडीआई के जो हालिया आंकड़े जारी किए हैं वह चिंता पैदा करते हैं। महाराष्ट्र एफडीआई पाने के मामले में तीसरे स्थान पर फिसल गया है।’’

उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो महाराष्ट्र लगातार चार साल तक एफडीआई के मामले में पहले स्थान पर था। इसमें से दो साल राज्य ने देश में आए कुल विदेशी निवेश का 44 प्रतिशत हासिल किया था।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार एफडीआई के मामले में महाराष्ट्र अब गुजरात और कर्नाटक के बाद तीसरे स्थान पर है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद चीन से काफी निवेश निकल रहा है। भारत इस निवेश को आकर्षित कर रहा है। यह निवेश महाराष्ट्र में आना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख