लाइव न्यूज़ :

‘फेसलेस’ मूल्यांकन योजना से पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित होगी: सीआईआई सर्वे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त सरकार की अधिकारियों और करदाताओं के आमने-सामने आये बिना यानी फेसलेस मूल्यांकन योजना से दक्षता और पारदर्शिता में सुधार होगा, लेकिन ‘सिस्टम इंटरफेस’ और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं से जुड़ी कुछ समस्याओं का जल्द ही हल करने की जरूरत है। उद्योग मंडल सीआईआई के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी।

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर लोगों ने कहा कि यह योजना कर अधिकारियों की ओर से हस्तक्षेप को कम करने और अवांछनीय गतिविधियों को कम करने के सरकार के उद्देश्य को पूरा करने में मदद करेगी।

हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि कुछ सवाल अब भी बने हुए हैं और आने वाले दिनों में, सरकार को करदाताओं के साथ विश्वास के निर्माण के लिए सवालों के जवाब देने होंगे।

सर्वेक्षण के अनुसार, "कर प्रशासन और करदाताओं दोनों के सामने मौजूद कोविड से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का फेसलेस मूल्याकंन का अनुभव शानदार था। यह योजना की सफल और समय पर शुरुआत को दर्शाता है।"

इन लोगों ने कहा कि योजना से उनका समय बचा जबकि पहले भौतिक रूप से यानी आमने-सामने बैठकर मूल्याकंन करने में समय लगता था।

उन्होंने कहा, "खासकर महामारी के समय में, यह सुविधा काफी उपयोगी रही है।"

फेसलेस मूल्यांकन प्रणाली के तहत करदाता को आयकर संबंधी काम के लिए विभाग जाने या विभाग के अधिकारी से मिलने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने 2019 में यह योजना शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम