लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में समाचार सेवा फिर बहाल करेगी फेसबुक

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:24 IST

Open in App

मेलबर्न, 23 फरवरी सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी समाचार सेवा को फिर शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ समाचार मीडिया प्रतिष्ठानों के सामाचार वितरण के सौदे से संबंधित ‘ मीडिया ‘बार्गेनिंग’ कानून को लेकर संशोधित करार किया है। यह कानून प्रौद्योगिकी कंपनियों को समाचार सामग्री के लिए भुगतान करने से संबंधित है।

समाचार संगठनों को पत्रकारिता से संबंधित सामग्री को साझा करने के लिए भुगतान संबंधी विवाद पिछले सप्ताह बढ़ गया था। फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों पर समाचार लेख आदि साझा करने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते कई सरकारी पेज और घोषणाएं और कोविड-19 पर अलर्ट को भी ब्लॉक कर दिया गया था, जिसको लेकर कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया सरकार के ऐतिहासिक मीडिया बार्गिनिंग कानून को ‘द कोड’ भी कहा जाता है। यह अभी संसद में पारित नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के वित्त मंत्री जोश फ्रायडनबर्ग ने मंगलवार को फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

फ्रायडनबर्ग ने कहा, ‘‘फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया के साथ फिर दोस्ती कर ली है। फेसबुक के मंच पर ऑस्ट्रेलिया की खबरें फिर डाली जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया कंपनी ने आस्ट्रेलिया की समाचार मीडिया कंपनियों के साथ सकारात्मक तरीके से बातचीत का भरोसा दिलाया है।’’

फ्रायडनबर्ग ने जुकरबर्ग के हवाले से कहा, ‘‘फेसबुक समाचार प्रकाशकों के साथ व्यक्तिगत वाणिज्यिक करार करेगी और कई पक्षों के साथ इस बारे में बातचीत अग्रिम चरण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस