लाइव न्यूज़ :

समाचार उद्योग को तीन साल में एक अरब डॉलर का भुगतान करेगी फेसबुक

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:04 IST

Open in App

मेनलो पार्क (अमेरिका), 25 फरवरी (एपी) गूगल की राह पर आगे बढ़ते हुए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा है कि वह अगले तीन साल के दौरान ‘समाचार उद्योग की मदद’ के लिए एक अरब डॉलर का निवेश करेगी।

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के साथ एक कानून को लेकर विवाद चल रहा है। यह कानून कहता है कि सोशल मीडिया मंचों को समाचार संगठनों को भुगतान करना होगा।

गूगल ने अक्टूबर में कहा था कि वह अगले तीन साल के दौरान प्रकाशकों को एक अरब डॉलर का भुगतान करेगी।

समाचार कंपनियां चाहती हैं कि गूगल और फेसबुक उनके मंचों पर प्रदर्शित खबरों के लिए भुगतान करें। यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की सरकारें इस विचार से सहानुभूति रखती हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दोनों कंपनियां अमेरिका में ज्यादातर डिजिटल विज्ञापन हथिया लेती हैं, जिससे प्रकाशकों को नुकसान होता है।

फेसबुक ने मंगलवार को कहा था कि सरकार के प्रस्तावित कानून में बदलाव पर सहमत होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में समाचार लिंक से प्रतिबंध हटाएगी। इससे प्रकाशक फेसबुक और गूगल के साथ भुगतान के लिए बातचीत कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार