लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन मंच पर नफरत, असहिष्णुता से निपटने के लिए फेसबुक ने नयी पहल शुरू की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ऑनलाइन मंच पर नफरत और असहिष्णुता से निपटने के लिए जरूरी साधन और संसंधान उपलब्ध कराने के वास्ते एक नई पहल 'द रेजिलियेंसी इनीशियेटिव' वेबसाइट शुरू की है।

एशिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में सहिष्णुता को बढ़ावा देना, अंतर-धर्म एवं अंतर-जातीय समझ को मजबूत करना और हिंसक चरमपंथ जैसी कारगुजारियों से निपटना है।

फेसबुक ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा, "इस समुदाय केंद्रित पहल की शुरूआत बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, मालदीव, म्यामां, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, पाकिस्तान और फिलीपीन के 60 संगठनों के साथ कार्यशालाओं के आयोजन के हुई। यह वेबसाइट लक्षित समुदाय को मजबूत करने की दिशा में अगला कदम है।"

यह वेबसाइट नागरिक समाज के संगठनों की खासकर हिंसक संघर्षों से प्रभावित हुए इलाकों में मजबूत समुदायों के निर्माण की खातिर साधनों एवं संसाधनों के जरिए सोशल मीडिया का दोहन करने में मदद करती है।

इसमें क्षेत्र के समुदायों से मिली जानकारी के साथ प्रमुख मामलों का अध्ययन भी शामिल किया गया है। यह वेबसाइट इस समय अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यह आने वाले सप्ताह में बंगाली, थाई एवं उर्दू भाषाओं में शुरू की जाएगी तथा भविष्य में और भी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

एशिया फाउंडेशन एक मुनाफे के लिये काम नहीं करने वाला अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन है जो कि सरकार और स्थानीय समुदायों से अलग अलग भागीदारों को एक साथ जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख