लाइव न्यूज़ :

फेसबुक इंडिया ने पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अग्रवाल को सार्वजनिक नीति निदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर फेसबुक इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्व आईएएस अधिकारी और उबर के पूर्व कार्यकारी राजीव अग्रवाल को अपना सार्वजनिक नीति निदेशक नियुक्त किया है।

वह पद पर अंखी दास की जगह लेंगे, जिन्होंने एक विवाद में फंसने के बाद पिछले साल अक्टूबर में पद छोड़ दिया था।

अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी ने बयान में कहा कि अग्रवाल इस भूमिका में भारत में फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण नीति विकास पहलों को परिभाषित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे। इन पहलों में उपयोगकर्ता सुरक्षा, डेटा संरक्षण एवं गोपनीयता, समावेश और इंटरनेट शासन शामिल हैं।

इस भूमिका में अग्रवाल फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित मोहन के अधीन काम करेंगे और भारतीय नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे।

बयान के मुताबिक अग्रवाल इससे पहले ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता उबर में भारत और दक्षिण एशिया के लिए सार्वजनिक नीति के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे।

अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) के रूप में 26 वर्ष अपनी सेवा दी है, और उत्तर प्रदेश राज्य के नौ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया है।

बयान में कहा गया कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (वाणिज्य मंत्रालय) में संयुक्त सचिव के रूप में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर भारत की पहली राष्ट्रीय नीति का संचालन किया और भारत के बौद्धिक संपदा कार्यालयों के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

इसमें कहा गया है कि वह अन्य देशों के साथ आईपीआर पर भारत के प्रमुख वार्ताकार होने के अलावा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार मंच से भी जुड़े रहे हैं।

अजित मोहन ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि फेसबुक भारत के उस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में एक सहयोगी है जिसमें डिजिटल एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा, "अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, राजीव पारदर्शिता, जवाबदेही, सशक्त और सुरक्षित समुदायों के निर्माण के हमारे अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, जिसे हम अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित