लाइव न्यूज़ :

ईवाई नये वर्ष में 9,000 पेशेवरों को नौकरी पर रखेगी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:00 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर वैश्विक स्तर की पेशेवर कंपनी अन्र्स्ट एण्ड यंग (ईवाई) सविर्सिज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत में 2021 में 9,000 नये लोगों की नियुक्ति करेगी। यह नियुक्ति उसकी सदस्य कंपनियों में विभिन्न प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में होगी।

ईवाई ने एक वक्तव्य में कहा है ये नियुक्तियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की पृष्टभूमि से होगी। ये नियुक्तियां कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, विश्लेषण और दूसरी उभरती प्रौद्योगिकीयों के क्षेत्र में होगी।

ईवाई इंडिया के पार्टनर और व्यवहार सलाहकार प्रमुख रोहन सचदेव ने कहा, ‘‘आज हमारे सरकार और निजी व्यवसाय दोनों क्षेत्र के ग्राहक प्रौद्योगिकी केन्द्रित बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उनके इन प्रयासों में हम उन्हें समर्थन दे रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इन उभरती प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में हम अपनी क्षमता को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले साल में अपने नियुक्ति प्रयासों को उल्लेखनीय रूप से तेज करेंगे।’’

ईवाई के भारत में वैश्विक डिलीवरी केन्द्रों सहित विभिन्न सदस्य कंपनियों में 50,000 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। वर्तमान में ईवाई इंडिया के सभी कर्मचारियों में 36 प्रतिशत कर्मचारी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित पृष्टभूमि से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें