लाइव न्यूज़ :

नवंबर में निर्यात 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग,पेट्रोलियम,रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात बढ़ा है।

पिछले साल नवंबर में निर्यात 23.62 अरब डॉलर था।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में आयात 53.15 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल इसी माह के 33.81 अरब डॉलर के मुकाबले 57.18 प्रतिशत अधिक है। इससे व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत का वस्तु निर्यात अप्रैल-नवंबर 2021 में 262.46 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान 174.15 अरब डॉलर के मुकाबले 50.71 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-नवंबर, 2019 के 211.17 अरब डॉलर के मुकाबले 24.29 प्रतिशत अधिक है।’’

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आयात 75.39 प्रतिशत बढ़कर 384.44 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में व्यापार घाटा 121.98 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत