लाइव न्यूज़ :

फरवरी 1-8 के दौरान निर्यात 10.3 प्रतिशत बढ़ा: अधिकारी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी इंजीनियरिंग और रसायन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के जोरदार प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी के पहले सप्ताह में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 7.3 अरब डॉलर हो गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 1-8 फरवरी के दौरान आयात भी 0.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 9.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस दौरान व्यापार घाटा घटकर 2.54 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई और यह 1.6 अरब डालर पर पहुंच गया । इस दौरान कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात भी बढ़ा, हालांकि मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में कमी आई।

आलोच्य अवधि में स्वर्ण आयात 70.7 प्रतिशत बढ कर 39.19 करोड़ डालर के बराबर तथा पेट्रोलियम आयात 29.5 प्रतिशत गिर कर 95.17 करोड़ डालर के बराबर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?