लाइव न्यूज़ :

निर्यात सितंबर में 21 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 33.44 अरब डॉलर रहा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अक्टूबर इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात पिछले महीने सितंबर में सालाना आधार पर 21.35 प्रतिशत बढ़कर 33.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी शुरूआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2021 में वस्तु आयात 84.75 प्रतिशत बढ़कर 56.38 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 30.52 अरब डॉलर रहा था। यह सितंबर 2019 की तुलना में भी 49.58 प्रतिशत अधिक है, तब आयात 37.69 अरब डॉलर था।

सितंबर में व्यापार घाटा 22.94 अरब डॉलर रहा। इसका कारण सोने के आयात में उछाल है। यह करीब 750 प्रतिशत बढ़कर 5.11 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर तिमाही के दौरान व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 78.81 अरब डॉलर का हो गया।

मंत्रालय ने कहा, "सितंबर, 2021 में वस्तुओं का निर्यात बढ़कर 33.44 अरब डॉलर का हो गया, जो सितंबर 2020 में 27.56 अरब डॉलर के निर्यात के मुकाबले 21.35 प्रतिशत तथा सितंबर 2019 में 26.02 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में 28.51 प्रतिशत अधिक है।"

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात माह के दौरान सितंबर 2020 की तुलना में 36.7 प्रतिशत बढ़कर 9.42 अरब डॉलर रहा। वहीं पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 39.32 प्रतिशत उछलकर 4.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़े के अनुसार रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 19.71 प्रतिशत बढ़कर 3.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान दवाइयों के निर्यात में हालांकि 8.47 प्रतिशत की कमी देखी गई।

सितंबर में देश का कच्चे तेल का आयात करीब 200 प्रतिशत बढ़कर 17.436 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मंत्रालय ने कहा कि सितंबर में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 28.53 अरब डॉलर रहा। इसमें सितंबर 2020 की तुलना में 18.72 प्रतिशत और सितंबर 2019 के मुकाबले 26.32 प्रतिशत का उछाल आया है।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात का मूल्य 18.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25.29 अरब डॉलर रहा।

वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2021) में निर्यात 197.11 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 125.61 अरब डॉलर के मुकाबले 56.92 प्रतिशत और अप्रैल-सितंबर 2019 की तुलना में 23.84 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार