लाइव न्यूज़ :

कंटेनर संकट, ऊंचे ढुलाई भाड़े की वजह से कोलकाता से निर्यात बुरी तरह प्रभावित

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:02 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जुलाई कंटेनरों की कमी तथा भाड़ा में बढ़ने से कोलकाता से निर्यात प्रभावित हो रहा है। निर्यातकों ने मंगलवार को कहा कि इससे उन्हें भारी वित्तीय और कारोबारी नुकसान होने का अंदेशा है।

उन्होंने कहा कि जहाज तथा कंटेनरों की कमी राष्ट्रव्यापी है लकिन कोलकाता की स्थिति ज्यादा बुरी है।

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के चेयरमैन-पूर्व सुशील पटवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंटेनरों की उपलब्धता मांग की तुलना में आधे से भी कम है, जिससे निर्यात में बाधा आ रही है। हम निर्यात की समयसीमा को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कंटेनरों की उपलब्धता तथा ढुलाई दरों के बारे में हमें अनुमान नहीं लग पा रहा है। ढुलाई भाड़ा महामारी पूर्व की तुलना में दो-तीन गुना हो गया है।’’

निर्यातकों ने कहा, ‘‘ढुलाई भाड़ा आसमान की ऊंचाई पर है और पश्चिमी तट पर माल ढुलाई प्रेषक (फारवर्डर) कंटेनरों की कमी की वजह से कॉर्गो की बुकिंग करने से मना कर रहे हैं।’’

उत्सर्ग लॉजिस्टिकल के निदेशक मनीष झा ने कहा, ‘‘40 फुटे कंटेनरों का संकट अधिक गंभीर है। पश्चिम एशिया को ढुलाई भाड़ा दोगुना हो गया है। अमेरिका और यूरोप के लिए ढुलाई भाड़ा इस समय 8,000 डॉलर प्रति कंटेनर है। कोविड-19 से पहले यह 2,000 डॉलर था।’’

एक अन्य निर्यातक ने कहा कि फॉरवर्डर यूरोप और अमेरिका के लिए खेप की बुकिंग नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें