लाइव न्यूज़ :

भारत से चीन को निर्यात 2020 में 16.15 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारत से चीन को होने वाला निर्यात 2020 में 16.15 प्रतिशत बढ़कर 20.87 अरब डालर पर पहुंच गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 17.9 अरब डालर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इस दौरान चीन को लोहा एवं इस्पात, एल्यूमीनियम और तांबा, अयस्क के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा ीाी 19.39 प्रतिशत कम हुआ है। वर्ष 2019 में जहां व्यापार घाटा 56.95 अरब डालर पर था वहीं यह 2020 में कम होकर 45.91 अरब डालर रह गया। क्योंकि 2020 में चीन से भारत का आयात 10.87 प्रतिशत घटकर 66.78 अरब डालर रह गया। इससे पिछले साल चीन से भारत का आयात 74.92 अरब डालर हुआ था।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार भी 5.64 प्रतिशत घटकर 87.65 अरब डालर रह गया। इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 92.89 अरब डालर पर था।

कृषि क्षेत्र में चीनी, सोयाबीन तेल और वनस्पति वसा और तेलों के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इस दौरान आम, मछली का तेल, चाय और ताजा अंगूरों का निर्यात कम हुआ है।

भारतीय निर्यातक संघों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस के सराफ ने इन आंकड़ों पर अपनी टिप्पणी में कहा कि यह सकारात्मक संकेत है। इन आंकड़ों से घरेलू उद्योग की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का पता चलता है।

वहीं चीन से आयात होने वाले सामानों में बिजली की मशीनरी और उपकरण, बायलर्स, मशीनरी और मैकेनिकल उपकरण, प्लास्टिक और संबंधित सामान, लोहा एवं इस्पात की वस्तुऐं, फर्नीचर, उर्वरक, वाहनों के कलपुर्जे और अन्य सामान, खिलौने और खेलकूद का सामान, सिरामिक उत्पाद और रसायन आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?