लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद नए साल में निर्यात बढ़ने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर इस साल कोविड-19 महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित होने के बाद उम्मीद है कि देश का निर्यात 2021 में तेजी से बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों की बहाली तथा दुनिया भर में मांग बढ़ने से इसमें मदद मिलेगी।

हालांकि, बढ़ते संरक्षणवाद के कारण अनिश्चित वैश्विक व्यापार की स्थिति आने वाले महीनों में निर्यात पर प्रतिकूल असर दिखा सकती है। गौरतलब है कि संरक्षणवाद से 2019 में वैश्विक व्यापार पर असर पड़ा था।

निर्यातकों को भरोसा है कि अप्रैल 2021 से निर्यात में एक उल्लेखनीय वृद्धि होने लगेगी, और कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद विकसित देशों के साथ ही विकसित देशों में भी मांग बढ़ेगी।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने अक्टूबर में अनुमान लगाया था कि 2020 में वैश्विक व्यापार में 9.2 प्रतिशत की गिरावट होगी, हालांकि इसके बाद 2021 में 7.2 प्रतिशत वृद्धि की बात कही गई। ये अनुमान अनिश्चितता से भरे हैं, क्योंकि ये महामारी की स्थिति और सरकारों की प्रतिक्रियाओं के अधीन हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) शरद कुमार सराफ ने कहा, ‘‘2021 की पहली तिमाही सुस्त रहेगी, क्योंकि एमईआईएस (भारत से वस्तुओं का निर्यात योजना) से संबंधित मुद्दों का अभी समाधान नहीं हुआ है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले महीनों में इन मुद्दों का समाधान हो जाएगा और अप्रैल से निर्यात के लिए स्थिति सामान्य हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि निर्यातकों की ऑर्डर बुक अच्छी है लेकिन एमईआईएस से जुड़े मुद्दे, उच्च माल भाड़ा और कच्चे माल की कीमतें फिलहाल निर्यात को नुकसान पहुंचा रही हैं।

फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि 2021 निर्यातकों के लिए आशा की नई किरण लाएगा, क्योंकि उम्मीद कि कोविड-19 का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और वैक्सीन से जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वैश्विक व्यापार में तेजी से सुधार होगा और हम 2020 में जितना खो चुके हैं, उससे बहुत ज्यादा हासिल कर लेंगे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) के प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से निर्यात अगले साल सकारात्मक हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संरचनात्मक सुधार करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें