लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में एसटीपीआई इकाइयों का निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के तहत पंजीकृत इकाइयों का सॉफ्टवेयर निर्यात बीते वित्त वर्ष 2020-21 में अनुमानत: सात प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पांच लाख करोड़ रुपये रहा है। उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच भी तेजी से डिजिटलीकरण और आईटी उद्योग द्वारा कर्मचारियों को रिमोट वर्किंग की ओर स्थानांतरित करने की वजह से वृद्धि की रफ्तार को कायम रखा जा सका।

वित्त वर्ष 2019-20 में एसटीपीआई का निर्यात 4.66 लाख करोड़ रुपये रहा था।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में इन इकाइयों से निर्यात 5.01 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह वृद्धि छह से सात प्रतिशत है, जो उत्साहवर्धक है।

एसटीपीआई के महानिदेशक ओंकार राय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘घर से काम (डब्ल्यूएफएच), अनुकूल नीतियों, आईटी क्षेत्र की डिजिटल तरीके से काम करने की प्रकृति से कंपनियां महामारी के दौरान अपने परिचालन को जारी रख सकीं। वहीं ग्राहकों की डिजिटल पहल से भी मांग और वृद्धि को समर्थन मिला।’’

राय ने कहा, ‘‘2021-22 में महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद से वृद्धि की यह रफ्तार जारी रहेगी। आईटी उद्योग की डिजिटल प्रकृति की वजह से महामारी की चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल