लाइव न्यूज़ :

गुजरात से केन्या, श्रीलंका को गेहूं की जीआई प्रमाणित भालिया किस्म का निर्यात

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्रमाणित भालिया किस्म के गेहूं की पहली खेप गुजरात से केन्या और श्रीलंका को निर्यात की गई। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीआई कानून के तहत, किसी उत्पाद की पहचान किसी विशेष क्षेत्र में निर्मित या उत्पादित वस्तु के रूप में की जाती है। उसकी एक विशिष्ट खासियत होती है जो उस भौगोलिक क्षेत्र के कारण होता है।

यह एक कानूनी अधिकार है जिसके तहत जीआई धारक दूसरों को समान नाम का उपयोग करने से रोक सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि जीआई-प्रमाणित गेहूं में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और स्वाद में मीठा होता है और फसल ज्यादातर गुजरात के भाल क्षेत्र में उगाई जाती है जिसमें अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, भावनगर, सुरेंद्रनगर, भड़ूच जिले शामिल हैं।

गुजरात में लगभग दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई के बिना वर्षा आधारित परिस्थितियों में गेहूं की इस विशेष किस्म को उगाया जाता है।

वर्ष 2020-21 में, भारत से गेहूं का निर्यात पिछले वित्तवर्ष के 444 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 4,034 करोड़ रुपये का हो गया।

भारत ने वर्ष 2020-21 के दौरान सात नए देशों - यमन, इंडोनेशिया, भूटान, फिलीपीन, ईरान, कंबोडिया और म्यामां को पर्याप्त मात्रा में अनाज का निर्यात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम