लाइव न्यूज़ :

कृषि उत्पाद, दवाओं का निर्यात कोविड- 19 महामारी के दौरान भी बढ़ा: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर कृषि और औषधि जैसे क्षेत्रों से कोविड- 19 महामारी के दौरान भी निर्यात बढ़ा है और इस स्थिति को आगे भी बनाये रखने की जरूरत है। वाणिज्य सचिव अनुप वाधवान ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

उन्होंने कहा कि तमाम संकेत यह बता रहे हैं कि भारत जल्द ही कोविड-19 से पूर्व की स्थिति में लौट आयेगा। ‘‘जहां तक निर्यात की बात है कुछ क्षेत्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि जब दुनियाभर में मंदी का दौर चल रहा था कृषि और औषधि क्षेत्र के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई।’’

वाधवान प्रमुख उद्योग संगठन पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जिन्होंने गतिविधियों में सुधार आने के इस दौर में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इन क्षेत्रों में बेहतर करने की जरूरत है और जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाये रखने की जरूरत है।

वाणिज्य सचिव ने कहा कि अल्पकाल में हमारे समक्ष जो भी अवसर हैं उनका लाभ उठाया जाना चाहिये। ‘‘मध्यम से लेकर दीर्घकालिक अवसर हमारे सामने हैं, इस मामले में हमें अपनी क्षमता का विस्तार करने और नई क्षमता विकसित करने की जरूरत है।’’

देश का निर्यात कारोबार नवंबर महीने में पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 8.74 प्रतिशत गिरकर 23.52 अरब डालर रह गया। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, रसायन और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र से निर्यात कम रहने के कारण नवंबर में निर्यात घटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें