लाइव न्यूज़ :

रियो टिंटो के बिनतराशे हीरे की प्रायोगिक खेप सूरत एसएनजेड पहुंची

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 जनवरी हीरे की खुदाई करने वाली कंपनी रियो टिंटो के बिनतराशे हीरे की प्रायोगिक खेप शनिवार को कनाडा से सूरत इंटरनेशनल डायट्रेड सेंटर (एसआईडीसी) पहुंच गयी। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एसआईडीसी के अगले महीने से परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। सूरत के गुजरात हीरा बाजार में स्थित एसआईडीसी को पिछले साल जनवरी में एक विशेष अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया गया था। इसके छह महीने पहले काम शुरू कर देने की उम्मीद थी।

जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश नवदिया ने कहा कि कोरोनोवायरस महामारी और कस्टम विभाग से अपेक्षित अनुमति में देरी के कारण विलंब हुआ है।

यह देश का दूसरा एसएनजेड है। प्रायोगिक खेप की सफलता के बाद अनुमान है कि खनन कंपनियां फरवरी के मध्य से यहां अपने बिनतराशे हीरे की खेप लेकर आने लगेंगी।

पुन: निर्यात होने से पहले 4-6 दिनों के लिये खेप को यहां रखा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई