लाइव न्यूज़ :

बजट में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में व्यय पर जोर से पेट्रोरसायन की मांग बढ़ने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी सरकार ने मंगलवार को कहा कि 2021-22 के बजट में बुनियादी ढांचा व्यय पर जोर के साथ उसे पॉलीमर और विशेष प्रकार के रसायन जैसे पेट्रोरसायनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

आधिकारिक बयान के अनुसार कृषि, स्वास्थ्य और वाहन जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास पर बढ़ते खर्च से पेट्रोरसायन की मांग बढ़ेगी।

इसके अलावा रसायन और पेट्रोरसायन के उत्पादन के लिये नाफ्था जैसे कच्चे माल पर आयात शुल्क में कटौती से घरेलू उत्पाद वैश्विक रूप से लागत के हिसाब से प्रतिस्पर्धी होंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘बुनियादी ढांचा व्यय पर जोर के साथ उसे पॉलीमर्स और विशेष प्रकार के रसायन जैसे पेट्रोरसायनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।’’

इसमें कहा गया है कि सूक्ष्म सिंचाई पर व्यय दोगुना कर 10,000 करोड़ रुपये करने से सिंचाई उत्पादों और सेवाओं के लिये पॉलीमर आधारित ईंधन की मांग बढ़ेगी।’’

इसके अलावा वाहन कबाड़ नीति से नये तथा अतिरिक्त वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद में भी पॉलीमर और एलास्टोमेर की खपत बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम